राहुल ने केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की क्यों दी चुनौती?
Gyanendra Sharma
30 Jan 2025
यमुना नदी पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यमुना नदी के गंदगी देखने निकले, उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कई आरोप लगाए.
केजरीवाल ने यमुना को बर्बाद किया
राहुल गांधी ने कहा कि AAP और केजरीवाल के झूठ ने यमुना को बर्बाद कर दिया है.
कचरे से भरी पड़ी है यमुना
'आज यमुना गंदगी, सीवेज और कचरे से भरी पड़ी है. दिल्ली की 'लाइफलाइन' यमुना के साथ ऐसी लापरवाही और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.'
खोखला वादा
राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने वोट पाने के लिए यमुना सफाई का खोखला वादा किया था, लेकिन आज उनकी सच्चाई सबसे सामने है.
डुबकी कब लगाएंगे केजरीवाल?
राहुल ने आगे कहा कि ऐसे में पूरी दिल्ली यही पूछ रही है केजरीवाल यमुना में डुबकी कब लगाएंगे?
यमुना का पानी बड़ा मुद्दा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना का पानी बड़ा मुद्दा बना हुआ है. AAP ने हरियाणा बीजेपी पर दिल्ली आने वाली पानी में अमोनिया मिलाने का आरोप लगाया.