इन 1 करोड़ घरों को रोशन करेगी पीएम सूर्योदय योजना, ऐसे करें आवेदन


Mohit Tiwari
13 Feb 2024

क्या है पीएम सूर्योदय योजना?

    इस योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली की आपूर्ति करना है. इससे सौर ऊर्जा, बिजली का एक मजबूत विकल्प होगी.

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद की थी घोषणा

    अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद पीएम ने इस योजना की घोषणा की थी. इसके लिए बजट भी निर्धारित किया गया है.

1 करोड़ घरों को मिलेगा लाभ

    इस योजना के तहत देश के 1 करोड़ घरों को लाभान्वित करने का प्लान है.

इतना होगा निवेश

    पीएम मोदी ने मंगलवार को घोषणा की है कि इस परियोजना के लिए 75000 करोड़ का निवेश किया जाएगा.

ये होंगे लाभार्थी

    इस योजना का लाभ मध्यम आय वाले परिवारों और गरीबों को मिलेगा.

खातों में आएगी सब्सिडी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी लाभार्थियों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही लाभार्थियों के खाते में सीधे सब्सिडी भेजी जाएगी.

यहां से करें आवेदन

    इस योजना के लिए आप (https://pmsuryagarh.gov.in) इस बेवसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

ये मिलेंगे लाभ

    इस योजना से उपभोक्ताओं के बिजली के बिल में बचत होगी. इसके साथ ही कार्बन उत्सर्जन में भी कमी होगी.

ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन की नहीं होगी आवश्यकताा

    इसके लिए टी एंड डी की कोई भी आवश्यकता नहीं होगी.

More Stories