एक जीत, दो हार, कौन हैं कांग्रेस छोड़ने वाली श्रुति चौधरी?
Shyam Datt Chaturvedi
19 Jun 2024
भाजपा ज्वाइन की
कांग्रेस विधायक किरण चौधरी के साथ बेटी श्रुति चौधरी ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली है. आइये जानें इनकी प्रोफाइल
जन्म
श्रुति चौधरी का जन्म अक्टूबर 1975 में हुआ था. उनके दादा हरियाणा के पूर्व CM चौ. बंसीलाल थे.
राजनीति
श्रुति चौधरी ने 2005 में अपने पिता सुरेन्द्र सिंह चौधरी की मृत्यु के बाद राजनीति की ओर रुख किया.
पहली जीत
पहला चुनाव उन्होंने अपनी पिता की सीट (भिवानी-महेंद्रगढ़) से लड़ा और जीत हासिल की.
अजय चौटाला को हराया
भिवानी-महेंद्रगढ़ से अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने अजय सिंह चौटाला को 55,097 वोटों के अंतर से हराया.
लोकसभा समिती में सदस्य
उन्होंने 2009 से कृषि और महिला सशक्तिकरण के लिए लोकसभा की समिती में सदस्य के रूप में काम किया.
2014 में मिली हार
साल 2014 उन्होंने एक बार फिर लोकसभा का चुनाव लड़ा हालांकि, इस बार जीत हासिल नहीं कर पाईं.
शिक्षा
श्रुति ने बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से स्नातक (व्यावसायिक LLB) और DU से बीए (ऑनर्स) किया है.
संपत्ति
श्रुति चौधरी के पास करीब 101 करोड़ रुपये की घोषित संपत्ति है.
मिल सकता है टिकट
अब श्रुति चौधरी भाजपा की सदस्य हैं. संभावना जताई जा रही है कि उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सकता है.