कौन हैं निधि तिवारी? जो बनीं PM मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी


Princy Sharma
31 Mar 2025

निजी सचिव

    निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

आधिकारिक आदेश

    सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, IFS अधिकारी निधि तिवारी को PM मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है.

DOPT

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) की ओर से 29 मार्च को जारी ज्ञापन के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने निधि तिवारी की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है.

IFS अधिकारी

    निधि तिवारी 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं. उन्होंने 2013 की सिविल सेवा परीक्षा में 96 वीं रैंक हासिल की थी.

उप सचिव

    6 जनवरी, 2023 से निधि तिवारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं.

अप्पर सेक्रेटरी

    वह 2022 में PMO में अप्पर सेक्रेटरी के पद पर शामिल हुईं, इस प्रकार उन्होंने PMO में तीन साल से अधिक समय तक सेवा की.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

    PMO में अब तक वह 'विदेश और सुरक्षा' विभाग में उप सचिव के पद पर काम कर चुकी हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को रिपोर्ट करता है.

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा

    विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Disarmament और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में भी काम किया है.  

वाराणसी

    निधि तिवारी वाराणसी के महमूरगंज से हैं जो प्रधानमंत्री मोदी का लोकसभा क्षेत्र है.

PM के निजी सचिव

    प्रधानमंत्री के पास अब तक दो निजी सचिव रहे हैं - विवेक कुमार और हार्दिक सतीश चंद्र शाह.

More Stories