कौन हैं इल्तिजा मुफ्ती, जिनके नाम पर मचा सियासी शोर?
India Daily Live
08 Sep 2024
महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती इस बार के विधानसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं.
मां की पार्टी में एक्टिव हैं इल्तिजा
इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां की पार्टी पीडीपी में काफी सक्रिय रूप से काम करती हैं.
कहां से चुनाव लड़ेंगी इल्तिजा?
इल्तिजा अपनी पारिवारिक सीट बिजबेहरा से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट पर 28 सालों से उनके परिवार का राज ही चल रहा है.
कब चर्चा में आई इल्तिजा?
इल्तिजा मुफ्ती पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था.
मीडिया एडवाइजर थी इल्तिजा
उस वक्त इल्तिजा को पीडीपी की मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया था.
इल्तिजा की पढ़ाई
इल्तिजा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया.
इल्तिजा ने कहां से किया मास्टर्स
इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के कॉलेज से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव
हाल ही में चुनाव आयुक्त की ओर से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया गया था
कब है चुनाव?
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. वहीं इल्तिजा अभी अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव है.