केजरीवाल-सोरेन को गिरफ्तार करने वाले कौन हैं ED अफसर कपिल राज?
Avinash Kumar Singh
24 Mar 2024
केजरीवाल-सोरेन
ED ने बीते दिनों दो राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है.
CM केजरीवाल
दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में ED ने CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया.
हेमंत सोरेन
कुछ दिनों पहले जनवरी में झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया था.
Social media
इन दोनों नेताओं के साथ कई हाई प्रोफाइल केस की जांच ईडी के अतिरिक्त निदेशक रैंक के ऑफिसर कपिल राज कर रहे है.
अतिरिक्त निदेशक
साल 2009 बैच के आईआरएस अधिकारी कपिल राज सितंबर 2023 में ईडी के अतिरिक्त निदेशक बने थे.
अवैध खनन घोटाला
राज की ही देखरेख में झारखंड में अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला और विधायक नकद घोटाला सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच जारी है.
नीरव-मेहुल
कपिल राज भगोड़े नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े मामले सहित कई हाई प्रोफाइल केस की जांच में शामिल रहे है.
सहारनपुर
UP के सहारनपुर के रहने वाले कपिल राज ने लखनऊ से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की. उसके बाद आईआरएस अधिकारी बने.
अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल कोयला घोटाले मामलों की जांच कपिल राज ने की थी. जिसमें टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी नाम सामने आया था.