दिल्ली में ग्रैप 3 लागू होने से लौटेंगी कौन सी पाबंदियां?
Gyanendra Tiwari
16 Dec 2024
दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा
राजधानी की हवा एक बार फिर से दमघोंटू हो गई है. लोगों का सांस लेना बेहाल हो रहा है.
ग्रैप 3 हुआ लागू
बढ़े हुए AQI की वजह से दिल्ली में ग्रैप 3 लागू कर दिया गया है.
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ ग्रैप 3
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली में ग्रैप 3 को तत्काल प्रभाव से लागू किया है.
बढ़ गया AQI
कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401 से 450 तक पहुंच गया है.
हाईब्रिड हुए स्कूल
राजधानी में ग्रैप 3 लागू होने से क्लास 5 तक के स्कूल हाईब्रिड मॉडल पर कर दिए गए हैं.
इन कामों पर लगी रोक
ग्रैप 3 लागू होने से कंस्ट्रक्शन और माइनिंग के काम पर रोक लग गई है. इस दौरान पत्थर तोड़ने का काम नहीं किया जाएगा.
कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी
प्रदूषण फैलान वाली बसें और कमर्शियल वाहनों पर पाबंदी रहेगी.
इन वाहनों पर भी प्रतिबंध
दिल्ली में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल एलएमवी पर पाबंदी रहेगी.
किस लिए लागू किया गया ग्रैप 3
प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ग्रैप 3 लागू किया गया है.