किस बैटरी से चलती है EVM मशीन, चार्ज करना पड़ता है या नहीं?


India Daily Live
20 Apr 2024

चुनावों की शुरुआत

    देश में लोकसभा चुनावों की शुरुआत हो चुकी है. सभी राजनैतिक पार्टियां और मतदाता पूरी तरह से तैयार हैं.

कैसे करते हैं वोट

    मतदाता चुनाव में अपना मत ईवीएम मशीन यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के जरिए डालते हैं.

साधारण बैटरी

    ईवीएम को संचालित करने के लिए इसमें छह वोल्ट की एक साधारण बैटरी लगाई जाती है.

करंट का डर नहीं

    इस कारण इस मशीन को कहीं भी लेकर जाया जा सकता है और इसमें करंट लगने का भी कोई खतरा नहीं रहता है.

नई बैटरी का इस्तेमाल

    ईवीएम की बैटरी डिस्चार्ज होने पर इसे चार्ज नहीं किया जाता बल्कि नई बैटरी इस्तेमाल की जाती है. इसका नाम पावर पैक बैटरी है.

क्या कहते हैं नए नियम

    पहले मतदान के दौरान ईवीएम डिस्चार्ज होने पर ईवीएम को ही चेंज कर दिया जाता था. चुनाव आयोग के नए नियमों के अनुसार,इसमें अब बैटरी चेंज करनी होती है.

पहली बार कब यूज?

    भारत में पहली बार ईवीएम का प्रयोग साल 1982 में केरल के परुर विधानसभा चुनाव में किया गया था.

इतने मतों का रिकॉर्ड

    चुनाव आयोग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक ईवीएम अधिकतम 2000 वोट रिकॉर्ड कर सकती है.

More Stories