मूसेवाला का हत्यारा, सलमान का दुश्मन, आखिर है कौन गोल्डी बराड़?


Sagar Bhardwaj
01 May 2024

मारा गया गोल्डी बराड़

    खूंखार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या की खबर है.

गोली मारकर हत्या

    एक अमेरिकी चैनल के मुताबिक, गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

दल्ला लखबीर गैंग ने की हत्या

    खबर है कि दल्ला लखबीर नामक एक राइवल गैंग ने उसकी हत्या की है.

लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड

    गोल्डी बराड़ गैंग स्टर लॉरेस बिश्नोई का राइट हैंड था.

कनाडा से चलाता था गिरोह

    तिहाड़ जेल में बंद लॉरेस के गिरोह को बराड़ ही कनाडा से ऑपरेट करता था.

सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड

    गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड था.

भारत में आतंकवादी घोषित

    भारत सरकार पहले ही उसे आतंकवादी घोषित कर चुकी है.

कनाडा में मोस्ट वांटेड

    बराड़ कनाडा के 25 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल था.

सलमान खान के घर कराई फायरिंग

    गोल्डी बराड़ हाल ही में सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में भी शामिल था.

पुलिसवाले का बेटा बना गैंगस्टर

    गोल्डी बराड़ का असली नाम सतिंदरजीत सिंह है. उसके पिता एक पुलिसकर्मी रह चुके हैं.

कई वारदातों में रहा शामिल

    इसके अलावा उस पर हत्या, रंगदारी और हिंसा के कई मामले दर्ज हैं.

More Stories