अगर झूठ निकली बम की धमकी तो फ्रॉड करने वाले पर क्या होगा एक्शन?


India Daily Live
01 May 2024

बम की फर्जी सूचना देने पर क्या कहती है IPC?

    सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट सौरभ शर्मा के मुताबिक IPC में किसी ऐसी खबर, जिससे दहशत फैले, उसकी फर्जी सूचना देने पर धारा 505 (1) बी लगाई जाती है.

फेक बम की सूचना पर कितनी मिलती है सजा?

    ऐसे दोषियों को अधिकतम 3 साल की सजा होती है और जुर्माना भी लगाया जाता है. कुछ मामलों में जेल और जुर्माना दोनों लगता है.

क्यों फेक कॉल पर डर जाते हैं लोग

    स्कूल, हॉस्पिटल और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग होते हैं, ऐसी धमकियों को लोग सच मानकर डर जाते हैं.

क्यों ट्रेस नहीं कर पाती है पुलिस?

    आमतौर पर जो लोग ऐसा कांड करते हैं, वे आईपी एड्रेस बदलकर करते हैं, जिसे ट्रेस करने में पुलिस को भी वक्त लग जाता है.

क्या करती है पुलिस

    पुलिस ऐसे मामलों में बेहद सख्ती बरतती है. अगर ईमेल से धमकी मिली है तो आईपी एड्रेस की तलाश की जाती है.

दिल्ली में स्कूलों को मिली है धमकी

    दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

कहां तक पहुंची है जांच

    पुलिस छानबीन में जुटी है. अभी तक कुछ नहीं मिला है. दिल्ली पुलिस की अपील है कि लोग घबराएं नहीं.

पुराने ढर्रे पर ही मिलती हैं धमकियां

    पहले चिट्ठियां भेजकर लोग धमकाते थे, अब ईमेल के जरिए धमकी दी जाती है. धमकी देने वालों के काम करने का तरीका वही है.

अब तक फर्जी ही निकली हैं ऐसी धमकियां

    हमलावर कभी धमकी देकर हमला नहीं बोलते हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम योगी आदित्यनाथ को भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं.

More Stories