जब एक बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा- कब कर रहे शादी? मिला दिलचस्प जवाब


Avinash Kumar Singh
02 Feb 2024

शादी कब करेंगे

    बिहार के किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक 6 साल के बच्चे ने राहुल गांधी से पूछा कि वो शादी कब करेंगे.

बाद में सोचूंगा

    राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि वह देखेंगे, फिलहाल काम में लगा हुआ हूं. मैं काम के बाद सोचूंगा.

अर्श नवाज

    बच्चे का नाम अर्श नवाज है और वो यूटूब पर ब्लॉग बनाता है. वह किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड का रहने वाला है.

ब्लॉग बनाया

    अर्श ने राहुल गांधी के साथ ब्लॉग बनाया है और उन्हें फ्यूचर का PM बताया.

आप शादी कब करेंगे

    राहुल गांधी ने भी अर्श से पूछा कि आप शादी कब करेंगे. इस पर उसने कहा कि जब मैं बड़ा हो जाउंगा तब करूंगा.

मिल कर अच्छा लगा

    अर्श ने राहुल से मिलने के दौरान कहा कि वो चाहता था कि आपसे मिले. उसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि अर्श आपसे भी मिलकर मुझे अच्छा लगा.

मोहब्बत की दुकान

    अर्श ने राहुल गांधी से कहा कि आपका एक डायलॉग नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात मुझे वहुत पसंद आया.

वीडियो वायरल

    राहुल गांधी ने अर्श का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

More Stories