तस्वीरों में देखें जेडी वेंस का भारत दौरा, हर मोड़ पर नई कहानी
चार दिवसीय भारत दौरे पर जेडी वेंस पहुंचे दिल्ली
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल को भारत पहुंचे. उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस और तीन बच्चे भी इस यात्रा में हैं.
अक्षरधाम मंदिर का दौरा
दिल्ली पहुंचने के बाद वेंस परिवार ने स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में दर्शन किए. इसके अलावा वे भारतीय हस्तशिल्प से जुड़े बाजारों में भी खरीदारी के लिए गए, जिससे भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी रुचि झलकी.
प्रधानमंत्री मोदी से हुई औपचारिक मुलाकात
सोमवार शाम को पीएम मोदी ने वेंस और उनके परिवार का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रणनीतिक सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.
जयपुर में आमेर किले का भ्रमण
22 अप्रैल को वेंस ने आमेर किला देखा. इसके बाद उन्होंने राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भाषण दिया, जिसमें भारत-अमेरिका के भविष्य के संबंधों और साझेदारी की बात कही गई.
डिनर के बाद वेंस परिवार जयपुर रवाना
पीएम मोदी ने वेंस परिवार के सम्मान में डिनर का आयोजन करवाया. इसके तुरंत बाद उपराष्ट्रपति जयपुर के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने ऐतिहासिक विरासत स्थलों का भ्रमण करेंगे.
आगरा में ताजमहल और शिल्पग्राम की यात्रा
23 अप्रैल को वेंस परिवार आगरा पहुंचा और विश्व प्रसिद्ध ताजमहल के सौंदर्य का अनुभव लिया. इसके बाद वे शिल्पग्राम भी गए, जहां उन्हें भारतीय हस्तकला की विविधता देखने को मिली.
जयपुर से अमेरिका के लिए वापसी
24 अप्रैल को वेंस परिवार जयपुर से अमेरिका के लिए रवाना हुआ. जयपुर में उनके ठहराव के लिए रामबाग पैलेस को चुना गया, जो शाही आतिथ्य के लिए प्रसिद्ध है.