क्या है मोदी सरकार का पूर्वोदय प्लान? समझिए किसे होगा फायदा


Khushboo Chaudhary
23 Jul 2024

प्लान पूर्वोदय

    इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्लान पूर्वोदय की घोषणा की हैं.

क्या है प्लान पूर्वोदय ?

    प्लान पूर्वोदय एक योजना है जिसके तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के विकास को बढ़ावा मिलेगा.

प्लान पूर्वोदय का काम

    इन चारो राज्यों में नए एक्सप्रेस वे बनाए जाएंगे. जबकि पुराने हाईवे और छोटी सड़के भी को भी चमकाया जाएगा.

प्लान पूर्वोदय का लक्ष्य

    इस योजना के तहत इन राज्यों के इलाके में बिजली, मेडिकल कॉलेजों से लेकर नए एयरपोर्ट तक का निर्माण किया जाएगा.

समझिए किसे होगा फायदा

    पूर्वी भारत के औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए खास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा.

प्लान पूर्वोदय के तहत एक्सप्रेसवे निर्माण

    प्लान पूर्वोदय के तहत बिहार में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे और बोधगया, वैशाली एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा.

26,000 करोड़ रुपये के नए एक्सप्रेस वे

    प्लान पूर्वोदय के तहत बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में 26,000 करोड़ रुपये के नए एक्सप्रेस वे और हाईवे बनाए जाएंगे.

बिजली, मेडिकल कॉलेजों और एयरपोर्ट निर्माण

    इस योजना के तहत इन राज्यों के इलाके में बिजली, मेडिकल कॉलेजों से लेकर नए एयरपोर्ट तक का निर्माण किया जाएगा. पूर्वी भारत के औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए खास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को विकसित किया जाएगा.

सातवां बजट पेश

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवां बजट पेश कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्वोदय योजना को तैयार किया गया है.

More Stories