कश्मीर में कैसे सेना के गले की फांस बना कश्मीर टाइगर्स?
India Daily Live
16 Jul 2024
डोडा हमले पर 4 जवान शहीद
आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए हैं.
आर्मी का एक अधिकारी शहीद
आर्मी का एक अधिकारी भी शहीद हुआ है.
कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी
आतंकी हमले की जिम्मेदारी काश्मीर टाइगर्स ने ली है.
क्यों हुई मुठभेड़?
कश्मीर टाइगर्स ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने मुजाहिद्दीन के खिलाफ सर्च ऑपरेशन किया तो फायरिंग करनी पड़ी.
क्या है कश्मीर टाइगर्स?
कश्मीर घाटी में, कश्मीर टाइगर्स के आतंकी पैदा हो गए हैं. ये गुरिल्ला वार कर रहे हैं
3 आतंकी संगठनों का है दबदबा
कश्मीर टाइगर्स के आतंकियों को TRF, PAFF और LEM का सपोर्ट मिल रहा है. ये सभी, अनुच्छेद 370 रद्द होने के बाद बने हैं.
किसने की थी कश्मीर टाइगर्स की शुरुआत?
जैश ए मोहम्मद के आतंकी रहे मुफ्ती अल्ताफ उर्फ अबू जार ने इस संगठन को बनाया था.
अनंतनाग में है असली ताकत
मुफ्ती अल्ताफ जम्मू कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है.
कौन से आतंकी हैं शामिल?
कश्मीर टाइगर्स के पास आतंकियों की फौज है. जैश छोड़कर कई आतंकी इसमें शामिल हुए हैं.
आतंकियों का मददगार है मुफ्ती अल्ताफ
मुफ्ती अल्ताफ आतंकियों का मददगार है. वह आतंकियों की मदद करता था.
डोडा में सेना की मुश्किलें बढ़ा रहा संगठन
कश्मीर टाइगर्स ने जवानों को शहीद करने की जिम्मेदारी ली है. यह संगठन वहां पहले भी सक्रिय रहा है.