पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान का कहर, गरज के साथ बरसेंगे बादल


Princy Sharma
22 Mar 2025

लू की चेतावनी

    चैत्र महीने का शुरुआत होते ही अलीपुर मौसम विभाग ने कई पश्चिमी जिलों में लू की चेतावनी जारी की थी. लू और गर्मी से लोगों परेशान हो गए हैं.

अलीपुर मौसम विभाग

    हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग ने इस हफ्ते आंधी-तूफान आने की आशंका जताई है. ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

बारिश का अलर्ट

    अलीपुर मौसम विभाग ने आज दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुरा, पूर्व बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया इलाके में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

ऑरेंज अलर्ट

    उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पूर्वी बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नादिया में तेज हवाओं की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आंधी-तूफान

    अलीपुर मौसम विभाग ने आज सभी उत्तरी जिलों में आंधी-तूफान आने की संभावना जताई है.

येलो अलर्ट

    23 मार्च को बारिश होने की संभावना है. ऐसे में येलो अलर्ट जारी किया है.

27 मार्च

    27 मार्च को धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा और बारिश नहीं होगी.

More Stories