फरवरी में फिर करवट बदलेगा मौसम, इन राज्यों में बरसेंगे बादल
Princy Sharma
14 Feb 2025
गर्मी का एहसास बढ़ा
उत्तर भारत में ठंड का अंत हो चुका है. अब दिन में लोगों को गर्मी महसूस होती है. दिल्ली में भी तापमान बढ़ने से हल्की ठंडी हवाओं से राहत मिल रही है.
पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
14-15 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है. इसके साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में भी हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है.
राजस्थान में बदलता मौसम
15 से 17 फरवरी तक राजस्थान में आंशिक बादल और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना.
ठंड में गिरावट
उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश में भी तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है.
तापमान में बढ़ोतरी का संकेत
अगले 2-3 दिनों में पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. बाद में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
कोहरे का अलर्ट
15 फरवरी तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा.
हिमाचल और उत्तराखंड में शीतलहर
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति के कारण उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ सकता है.
दिल्ली का मौसम
14-15 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना. सुबह में कोहरा और दिन में हल्के बादल छाए रहेंगेय