UPSC अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कौन हैं पीएम मोदी के करीबी मनोज सोनी?
India Daily Live
20 Jul 2024
कौन हैं मनोज सोनी?
मनोज सोनी गुजरात के दो विश्वविद्यालय में कुलपति रह चुके हैं. उसके बाद इन्हें UPSC का अध्यक्ष बनाया गया था.
UPSC चेयरमैन पद से इस्तीफा
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन के अध्यक्ष पद से मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है.
कितने साल का होता है कार्यकाल?
छह साल का होता है यूपीएससी अध्यक्ष पद का कार्यकाल
कब बने थे मनोज सोनी UPSC के अध्यक्ष?
मनोज सोनी ने साल 2017 से UPSC सदस्य के रूप में अपना कार्य करने के बाद 16 मई 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष पदभार संभाला था.
इस्तीफा देने का कारण
व्यक्तिगत कारणों की वजह से UPSC अध्यक्ष पद से मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया है
कब दिया मनोज सोनी ने इस्तीफा?
एक महीने पहले मनोज सोनी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया था.
कब खत्म हो रहा था मनोज सोनी का टेन्योर?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन के अध्यक्ष मनोज सोनी ने टेन्योर खत्म होने से पांच साल पहले ही इस्तीफा दे दिया है. यानी 2029 में इनका कार्यकाल खत्म होने वाला था
पीएम मोदी के करीबी हैं मनोज सोनी?
मनोज सोनी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके घनिष्ठ संबंधों के लिए जाना जाता है,क्योंकि उन्होंने गुजरात के दो विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में तीन कार्यकालों में काम किया था. जिसमें डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर ओपन विश्वविद्यालय (बीएओयू) में दो कार्यकाल शामिल हैं.
UPSC के नए अध्यक्ष
सरकार ने अभी तक नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की है.