बिना शादी के अब नहीं जा पाएंगे 'OYO'! जानें क्या कहता है नया नियम?
चेक-इन नियमों में संशोधन
होटल बुकिंग कंपनी OYO ने पार्टनर होटलों के लिए चेक-इन नियमों में संशोधन किया है.
अविवाहित जोड़ों की एंट्री नहीं
जिसके मुताबिक अविवाहित जोड़े अब चेक-इन नहीं कर सकते हैं.
रिश्ते का वैध प्रमाण
अब बुकिंग करने वाले सभी जोड़ों को चेक-इन के दौरान रिश्ते का वैध प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.
मेरठ में लागू
हालांकि फिलहाल ये नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ में लागू किया गया है.
ब्लैकलिस्ट करना शुरू
OYO ब्रांडिंग का उपयोग करने वाले अनधिकृत होटलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है
मेरठ से शिकायत
कंपनी द्वारा यह फैसला तब लिया गया जब मेरठ से लगातार कई तरह की शिकायतें सामने आई.
OYO ने क्या कहा
उत्तर भारत के क्षेत्र प्रमुख पावस शर्मा ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि OYO सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.
समय-समय पर समीक्षा
कंपनी की ओर से कहा गया कि हम इस नीति और इसके प्रभाव की समय-समय पर समीक्षा करते रहेंगे.