MSMEs पर मेहरबान सरकार, क्यों खुश हो गए युवा, समझिए प्लान
India Daily Live
23 Jul 2024
MSME हुए खुश
MSME के लिए सरकार के पिटारे में काफी कुछ दिया गया है.
क्रेडिट गारंटी
सीतारमण ने मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में एमएसएमई के लिए एक क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की.
100 करोड़ रुपये तक का कवर
एनडीए 3.0 सरकार ने मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में MSME को 100 करोड़ रुपये तक का गारंटी कवर प्रदान किया है.
नई व्यवस्था
MSME सेक्टर को दबाव के दौरान बैंक लोन आसानी से मिलता रहे इसके लिए एक नई व्यवस्था की घोषणा की गई.
लोन लिमिट बढ़ी
मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से 20 लाख तक बढ़ाया जाएगा.
कारोबार की सीमा घटी
खरीदारों को ट्रेड्स प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से शामिल करने के लिए कारोबार की सीमा को 500 करोड़ से घटाकर 250 करोड़ किया जाएगा.
मिलेगी वित्तीय सहायता
एमएसएमई क्षेत्र में 50 मल्टी- प्रोडक्ट फूड इरेडिएशन यूनिट्स स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी.
पीपीपी मोड
ई-कॉमर्स एक्सपोर्ट को पीपीपी मोड में सेटअप दिया जाएगा जिससे MSMEs और ट्रेडिशनल कारीगरों को उनके प्रोडक्ट विदेशी मार्केट में बेचने में मदद मिलेगी.
ग्रामीण विकास
ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपये भी प्रदान किए और कहा कि सिडबी एमएसएमई क्लस्टरों की सर्विस के लिए 24 नई ब्रांचेज खोली जाएंगी.