पहलगाम हमले के बाद जारी हुए 3 आतंकियों के स्केच, हर नाके पर तलाश जारी
तीन आतंकियों के स्केच किए गए जारी
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जिन आतंकियों की पहचान की है, उनके स्केच भी सार्वजनिक कर दिए गए हैं. इनमें शामिल हैं: आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा.
धर्म के आधार पर किया गया हमला
आतंकियों ने हिंदू टूरिस्टों की पहले पहचान की और फिर उन्हें एकत्र कर निशाना बनाया. यह हमला एक सुनियोजित सांप्रदायिक हिंसा का उदाहरण बन गया है.
बैसारन में हुआ खूनी खेल
घने जंगलों और सुंदर वादियों से घिरे बैसारन में हमला हुआ, जिसे मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है. यह इलाका अब खून से लाल हो चुका है.
AK-47 से लैस थे आतंकी
हमलावर 5 आतंकी थे, जो AK-47 राइफल से लैस थे. उन्होंने बिना किसी चेतावनी के टूरिस्टों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.
आतंकियों की तलाश तेज
सुरक्षा बलों ने पहलगाम के बैसारन जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि आतंकी यहीं से भागे हैं.
TRF का नाम आया सामने
हमले की जिम्मेदारी The Resistance Front (TRF) ने ली है. यह संगठन पाकिस्तान समर्थित आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ माना जाता है.
देशभर में गुस्सा, जांच तेज
इस घटना के बाद पूरे देश में आक्रोश है. गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.