RJD के तीन-तिगाड़ा तेजस्वी का काम बिगाड़ा
India Daily Live
12 Feb 2024
नीतीश फ्लोर टेस्ट में पास
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया. उनके पक्ष में 129 वोट पड़े, जबकि मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने वॉक आउट कर दिया.
नीतीश कुमार का गेम
नीतीश कुमार ने फ्लोर टेस्ट से पहले आनंद मोहन के बेटे और अनंत सिंह की पत्नी को साध लिया. दोनों आरजेडी खेमे में थे.
प्रह्लाद यादव
इसके अलावा प्रह्लाद यादव ने भी फ्लोर टेस्ट से पहले पाला बदल लिया और सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे नजर आए.
नीलम देवी मोकामा से विधायक
अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं, जबकि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद शिवहर से. दोनों को लालू परिवार का करीबी माना जा रहा था.
आरजेडी का गेम प्लान बिगड़ा
दोनों के नीतीश कुमार के पाले में चले जाने की वजह से आरजेडी का गेम प्लान खराब हो गया.
तेजस्वी यादव ने किया जिक्र
विधानसभा में तेजस्वी यादव ने इन तीनों बागी विधायकों का भी जिक्र किया. तेजस्वी यादव ने कहा आप लोगों ने जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं.
जेडीयू के तीन नहीं पहुंचे
जेडीयू के तीन विधायक बीमा भारती, दिलीप रॉय और बीजेपी के तीन विधायक मिश्री लाल यादव, रश्मि वर्मा और भागीरथी देवी फ्लोर पर नहीं पहुंचीं.
बिहार विधानसभा
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए. फ्लोर टेस्ट से पहले एनडीए के पास 128 विधायकों और महागठबंधन के पास 114 विधायके थे.