Ramadan 2025: किस देश में होता है दुनिया में सबसे लम्बा रोजा?


Babli Rautela
05 Mar 2025

रमजान

    रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है, इन दिनों दुनिया भर के मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं.

ग्रीनलैंड (नुउक)

    ग्रीनलैंड के नुउक में सबसे लंबा रोजा रखा जाता है जो 16 घंटे और 31 मिनट का है. सुबह 3:40 बजे सुहूर का समय होता है, जबकि इफ्तार का समय शाम 8:11 बजे होता है.

आइसलैंड (रेक्जाविक)

    आइसलैंड के रेक्जाविक में रोजा रखने का समय थोड़ा कम है, 16 घंटे और 29 मिनट.

हेलसिंकी (फिनलैंड)

    हेलसिंकी, फिनलैंड में 15 घंटे और 36 मिनट के रोजे का समय होता है.

ओस्लो (नॉर्वे)

    ओस्लो, नॉर्वे में, रोजे का समय 15 घंटे और 40 मिनट है. सुहूर सुबह 3:14 बजे शुरू होता है, और इफ्तार शाम 6:54 बजे होता है.

स्कॉटलैंड (ग्लासगो)

    स्कॉटलैंड, ग्लासगो में रेजे का समय 15 घंटे और 5 मिनट है. सुहूर सुबह 3:50 बजे शुरू होता है और इफ्तार शाम 6:55 बजे शुरू होता है.

बर्लिन (जर्मनी)

    बर्लिन, जर्मनी में 14 घंटे और 50 मिनट का उपवास होता है.

आयरलैंड (डबलिन)

    आयरलैंड के डबलिन में, उपवास का समय 14 घंटे और 55 मिनट है.

रूस (मॉस्को)

    रूस के मॉस्को में उपवास की अवधि 14 घंटे और 51 मिनट है. सुहूर सुबह 4:11 बजे और इफ्तार शाम 7:02 बजे होता है.

नीदरलैंड (एम्सटर्डम)

    नीदरलैंड के एम्सटर्डम में भी 14 घंटे और 50 मिनट का उपवास होता है. सुहूर सुबह 4:20 बजे और इफ्तार शाम 7:10 बजे होता है.

पोलैंड (वारसॉ)

    पोलैंड के वारसॉ में भी, उपवास 14 घंटे और 50 मिनट का होता है, जिसमें सुहूर सुबह 3:16 बजे और इफ्तार शाम 6:06 बजे होता है.

More Stories