30 मार्च से शुरू होगा 'श्रीराम महोत्सव', जानिए VHP का पूरा प्लान


Anvi Shukla
27 Mar 2025

हिंदू संस्कृति का शानदार जश्न

    श्रीराम महोत्सव में देशभर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, यह महोत्सव रामनवमी और हनुमान जयंती तक मनाया जाएगा.

रामनवमी से हनुमान जयंती तक… 15 दिन का धूमधाम

    महोत्सव 30 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे.

क्या होगा खास इस महोत्सव में?

    VHP और बजरंग दल मिलकर यह आयोजन करेंगे, इस महोत्सव के दौरान धार्मिक और समाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे.

आयोजन में हर जगह का रंग

    हर जगह स्थानीय परंपराओं के हिसाब से कार्यक्रम होंगे, ताकि हर जगह की विशिष्टता कायम रहे, इन कार्यक्रमों में गांव से लेकर शहरों तक हर जगह के लोग शामिल होंगे.

पश्चिम बंगाल में भी राजनीतिक लड़ाई?

    रामनवमी को लेकर पश्चिम बंगाल में बीजेपी और TMC के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ गया है, दोनों पार्टी 2026 के चुनाव से पहले महोत्सव को लेकर तैयारी कर रही हैं.

12 अप्रैल से होगीं हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां

    दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में श्री हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा 12 अप्रैल को आयोजित होगी. यह शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

पूरे देश में उमड़ा उत्साह

    VHP ने श्रीराम महोत्सव के लिए पूरे देश में तैयारियां की हैं. सैकड़ों स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां लोग उत्साह से भाग लेंगे.

धार्मिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश

    महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जागरूकता फैलाना भी है. यह भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों को जोड़ने का अहम अवसर है.

महोत्सव में हर राम भक्त का स्वागत

    विनोद बंसल ने सभी श्रीराम भक्तों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं.

More Stories