रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, लोअर बर्थ को लेकर नया नियम जारी
India Daily Live
13 Aug 2024
हर दिन लाखों लोग करते हैं यात्रा
भारत में हर दिन लाखों-करोड़ों लोग रेल से यात्रा करते हैं.
लोअर बर्थ न मिलने पर बुजुर्गों को परेशानी
हालांकि कई बार लोगों को अपने बुजुर्गों को लोअर बर्थ ना मिलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है.
अब नहीं होगी परेशानी
लेकिन अब यात्रियों का इस परेशानी से सामना नहीं होगा.
रेलवे ने बदला नियम
सीनियर सिटीजन्स के लिए लोअर बर्थ को लेकर रेलवे ने अपने नियमों में बदलाव किया है.
जनल कोटा के तहत नहीं मिलेगा लोअर बर्थ
अगर यात्री जनरल कोटा के तहत सीट बुक करता है तो सीट खाली होने पर ही आपको लोअर बर्थ मिलेगा.
रिजर्वेशन के तहत लोअर बर्थ कन्फर्म
वहीं अगर यात्री रिजर्वेशन कैटेगिरी के तहत लोअर बर्थ का आग्रह करते हैं तो उन्हें सीट खाली ना होने पर भी लोअर बर्थ दी जाएगी.
जनरल कोटा में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व
जनरल कोटे के तहत बुकिंग में फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर बुक अलॉट होती है.
टीटीई से लगा सकते हैं गुहार
हालांकि सीट खाली न होने की स्थिति में आप अपने बुजुर्ग के लिए लोअर बर्थ के लिए टीटीई से गुहार लगा सकते हैं.
यात्री ने की थी शिकायत
एक पैसेंजर ने ट्वीट कर कहा था कि कि उसके अंकल के पैर में दिक्कत थी और इसलिए उसने उनके लिए लोअर बर्थ मांगी थी लेकिन रेलवे ने अपर बर्थ दे दी.
रेलवे ने लिया संज्ञान
यात्री की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने अब लोअर बर्थ को लेकर नए नियम जारी किए हैं.