कसावु साड़ी में पहली बार संसद पहुंची वायनाड की सांसद!
Khushboo Chaudhary
28 Nov 2024
प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं.
संसद के शीतकालीन सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन था. प्रियंका गांधी पहली बार संसद पहुंचीं.
भाई राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी
संसद पहुंची प्रियंका गांधी ने सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान राहुल गांधी भी साथ नजर आए.
संविधान की कॉपी
उन्होंने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान हाथ में संविधान की कॉपी ली. इस दौरान प्रियंका की कसावु साड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
कहां से चुनाव जीती हैं प्रियंका?
प्रियंका के साथ उनकी मां सोनिया और राहुल गांधी भी संसद पहुंची थीं. प्रियंका वायनाड सीट से उपचुनाव जीती हैं.
क्रीम कलर की साड़ी में दिखीं प्रियंका
क्रीम कलर की साड़ी पहने संसद भवन पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया.
कांग्रेस कार्यकर्चाओं से मिली प्रियंका
हालांकि शपथ लेने से पहले प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली.
खरगे ने प्रियंका को आशीर्वाद
वहीं प्रियंका की शानदार जीत से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे काफी खुश हैं. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे खरगे प्रियंका के माथे पर हाथ रखकर आशीर्वाद दे रहे हैं.
प्रियंका ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन स्वीकार
शपथ ग्रहण करने के बाद प्रियंका ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया. फिर प्रियंका ने विपक्ष में पहली पंक्ति में बैठे नेताओं की ओर हाथ जोड़कर अभिवादन किया. सदन में नेता प्रतिपक्ष और उनके भाई राहुल गांधी ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया.
'मैं बहुत खुश हूं'
मीडिया से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि सांसद बनने के बाद आज मैं बहुत खुश हूं. प्रियंका गांधी ने हाल ही में वायनाड सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी. प्रियंका ने सीपीआई के सत्यन मोकेरी को 4 लाख से अधिक वोटों से मात दी थी.