13 साल की उम्र में रॉबर्ट वाड्रा के प्यार में घुटनों पर आईं थी प्रियंका गांधी!


Shanu Sharma
12 Jan 2026

प्रियंका गांधी जन्मदिन

    आज 12 जनवरी को लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपना जन्मदिन मना रही हैं.

कौन हैं प्रियंका गांधी?

    1972 में दिल्ली में जन्मीं प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी हैं.

सादगी और दृढ़ता

    नेहरू-गांधी परिवार की इस सदस्य ने न केवल अपनी सादगी और दृढ़ता से लाखों दिल जीते हैं, बल्कि उनकी प्रेम कहानी भी उतनी ही दिलचस्प है.

रॉबर्ट वाड्रा से मुलाकात

    प्रियंका और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की मुलाकात तब हुई जब प्रियंका सिर्फ 13 साल की थीं. दोनों एक कॉमन दोस्त के घर पर मिले थे.

साथ में करते थे पढ़ाई

    दिलचस्प बात ये है कि दोनों दिल्ली के एक ही ब्रिटिश स्कूल में पढ़ते थे, जहां से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई.

कॉमन फ्रेंड ने कराई थी मुलाकात

    उन्होंने बताया कि हमारा एक कॉमन फ्रेंड था जो प्रियंका को जानता था. मेरे घर में बैडमिंटन और दूसरे खेल होते थे. प्रियंका को मेरी यही सादगी और मजाकिया अंदाज पसंद आया.

प्रियंका ने किया प्रपोज

    रॉबर्ट ने ये भी बताया कि प्रियंका ने उन्हें प्रपोज किया था. उन्होंने कहा कि मैंने घुटनों पर बैठकर प्रपोज नहीं किया, बल्कि हम दोनों साथ बैठे और अपने रिश्ते को लेकर गंभीर बात की.

1997 में दोनों ने की शादी

    प्रियंका ने भी एक इंटरव्यू में याद किया था और कहा कि जब मैं रॉबर्ट से पहली बार मिली, तब मैं सिर्फ 13 साल की थी.ये प्यार सालों तक चला और आखिरकार 1997 में दोनों ने शादी कर ली.

परिवार के नजदीक

    प्रियंका गांधी ना केवल अपने पति बल्कि पूरे परिवार से काफी ज्यादा जुड़ी हुई हैं. अभी हाल में उनके बेटे ने अपने प्यार के साथ सगाई की है.

More Stories