कौन हैं तीन राज्यों के नए गवर्नर और LG?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नई नियुक्तियां
राष्ट्रपति ने हरियाणा, गोवा और लद्दाख के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की घोषणा की.
असीम कुमार घोष बने हरियाणा के राज्यपाल
शिक्षाविद और राजनीतिक विचारक प्रो. घोष को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
गोवा के नये राज्यपाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता गजपति राजू को गोवा का कार्यभार सौंपा गया.
लद्दाख के उपराज्यपाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया.
बीडी मिश्रा का इस्तीफा
लद्दाख के मौजूदा उपराज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा मंजूर किया गया.
शिक्षा और प्रशासन में माहिर हैं घोष
प्रो. घोष को शिक्षा और प्रशासन दोनों क्षेत्रों का गहरा अनुभव है.
अनुभवी नेता हैं गजपति राजू
पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके गजपति राजू गोवा के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं.
पीएम मोदी ने किया था कविंदर गुप्ता को फोन
गुप्ता ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे दो दिन पहले फोन पर पूछा था कि क्या वे लद्दाख की सेवा के लिए तैयार हैं.
लद्दाख की चुनौतियों से निपटने का भरोसा
गुप्ता ने कहा कि वे लद्दाख के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे.
जल्द ही संभालेंगे कार्यभार
सभी नियुक्तियां संबंधित व्यक्तियों के पदभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी.