PM मोदी करेंगे ऐतिहासिक चिनाब ब्रिज का उद्घाटन, जानें 10 हैरान कर देने वाले फैक्ट्स


Anvi Shukla
06 Jun 2025

क्या चेनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है?

    चेनाब ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो नदी के तल से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना है.

चेनाब पुल की लंबाई

    चेनाब नदी पुल 1.3 किलोमीटर लंबा है और इसका स्टील आर्च डिजाइन है, जो जम्मू और कश्मीर को जोड़ता है.

चेनाब ब्रिज टेक्नोलॉजी

    चेनाब ब्रिज का निर्माण मजबूत स्टील से किया गया है, जो -10 से 40 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन कर सकता है, जिससे इसकी मजबूती का पता चलता है.

चेनाब ब्रिज ट्रेन की गति

    चेनाब ब्रिज पर ट्रेनें 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी और 120 साल तक चलेगा, 260 किमी प्रति घंटे की हवा सहन कर सकता है.

चेनाब पुल की लागत

    चेनाब ब्रिज का निर्माण लगभग 1486 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है, जो पहाड़ी इलाके और मौसम के बावजूद सफलतापूर्वक पूरा किया गया है.

चेनाब पुल भूकंप और विस्फोट रोधी

    चेनाब ब्रिज विस्फोट और शक्तिशाली भूकंप सहन करने में सक्षम है, इसके निर्माण से पहले 26 किमी सड़क और 400 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई थी.

चेनाब पुल लोकेशन

    चेनाब ब्रिज हिमालय की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति में बना है, जिसमें 93 डेक सेगमेंट हैं, प्रत्येक का वजन लगभग 85 टन है, USBRL लाइन पर स्थित है.

वर्ल्ड क्लास ब्रिज

    चेनाब ब्रिज का निर्माण कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में हुआ है, जिसमें IIT, DRDO और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जैसे संगठनों का सहयोग मिला है.

वंदे भारत

    कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी, जो चिनाब ब्रिज से गुजरेंगी, यात्रा समय 3 घंटे से कम होगा, जबकि सड़क मार्ग से 6 घंटे लगते हैं.

चेनाब ब्रिज फैक्ट्स

    चेनाब ब्रिज में 17 स्पैन हैं और 467 मीटर लंबा मुख्य आर्च है, जिसे जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण काम था, जिसमें पूर्ण सटीकता की आवश्यकता थी.

More Stories