PM मोदी ने मानसूत्र सत्र से पहले दुनिया को बताई भारत की ताकत


Km Jaya
21 Jul 2025

'विजयोत्सव' है ये मानसून सत्र

    PM मोदी ने संसद के मानसून सत्र को ‘विजयोत्सव’ बताया. उन्होंने कहा कि ये सत्र देश की उपलब्धियों का उत्सव है.

ऑपरेशन सिंदूर में तबाही

    प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी सरगनाओं के ठिकाने 22 मिनट में तबाह कर दिए गए. यह भारत की सैन्य शक्ति की मिसाल है.

पहलगाम हमले पर सख्त प्रतिक्रिया

    पहलगाम हमले को लेकर पूरी दुनिया में झटका लगा. भारत ने आतंकी संगठनों को कड़ा जवाब दिया.

संसद से पाकिस्तान को बेनकाब किया

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी दलों ने मिलकर दुनिया में पाकिस्तान को आतंक का संरक्षक साबित किया. विपक्ष के प्रयासों की भी सराहना की गई.

तिरंगा पहुंचा अंतरिक्ष में

    अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराया गया. इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया गया.

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

    उन्होंने बताया कि वैश्विक संस्थाएं मानती हैं कि भारत ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया.

मुद्रास्फीति पर नियंत्रण की सराहना

    उन्होंने कहा कि महंगाई दर दो प्रतिशत के करीब है, इससे आम लोगों को राहत मिली है.

‘मेक इन इंडिया’ हथियारों की बढ़ती मांग

    दुनिया अब भारत में बने हथियारों की ओर आकर्षित हो रही है. भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ रही है.

2014 से पहले 'Fragile Five' में था भारत

    PM मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भारत आर्थिक रूप से कमजोर था. आज देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र बने विकास जोन

    PM मोदी ने कहा कि अब 'रेड कॉरिडोर' नहीं बल्कि ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’ बन रहे हैं. नक्सलवाद पर लगाम लगी है.

More Stories