पीएम मोदी ने नारायणा गांव में मनाया लोहड़ी का त्योहार
Gyanendra Sharma
13 Jan 2025
लोहड़ी समारोह में पहुंचे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहड़ी समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के नारायणा गांव पहुंचे.
नारायणा विहार
पीएम ने लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की. इसके साथ ही मोदी नारायणा विहार में रहने वाले लोगों से भी बातचीत की.
लोहड़ी का सभी लोगों के लिए विशेष महत्व
प्रधानमंत्री ने पोस्ट में लिखा, लोहड़ी का सभी लोगों के लिए विशेष महत्व है, विशेषकर उत्तर भारत के लोगों के लिए.
पीएम मोदी
पीएम ने लिखा, मुझे दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी समारोह में शामिल होने का अवसर मिला. इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया.
बच्चे के साथ सेल्फी
तस्वीरों में पीएम मोदी एक छोटे बच्चे को दुलारते और एक बच्चे को अपने साथ सेल्फी देते भी नजर आ रहे हैं.
किशन रेड्डी के आवास गए
इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के आवास पर आयोजित पोंगल समारोह में भी हिस्सा लिया.