रेप के दोषी राम रहीम का इलेक्शन कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान
Kamal Kumar Mishra
28 Jan 2025
फरवरी 2022 में 21 दिन पैरोल
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली थी.
जून 2022 में 30 दिन पैरोल
हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2022 के दौरान सच्चा सौदा प्रमुख को 30 दिन की पैरोल मिली थी.
अक्तूबर 2022 में 40 दिन पैरोल
जब आदमपुर सीट पर चुनाव हो रहे थे, इस दौरान भी गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल मिली थी.
जुलाई 2023 में 30 दिन पैरोल
हरियाणा पंचायत चुनाव के दौरान राम रहीम को 30 दिन का पैरोल मिला था.
नवंबर 2023 में 21 दिन पैरोल
राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान भी राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली थी.
जनवरी 2024 में 50 दिन पैरोल
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान राम रहीम को 50 दिनों का पैरोल मिला था.
अगस्त 2024 में 21 दिन पैरोल
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान 21 दिनों का पैरोल मिला था.
अक्टूबर 2024 में 21 दिन पेरोल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान अक्टूबर में भी राम रहीम को पैरोल मिला.
फरवरी 2025 में 30 दिन पैरोल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अब फिर 30 दिन का राम रहीम को पैरोल मिला है.