ऑपरेशन ब्रह्मा': म्यांमार के मदद के लिए निकला INS घड़ियाल


Garima Singh
01 Apr 2025

म्यांमार में भूकंप से तबाही

    म्यांमार में बीते दिनों 7.7 तीव्रता के भूकंप ने तबाही ला दी है। इस भीषण भूकंप में करीब 2000 लोग मारे गए हैं। साढ़े तीन हजार के करीब घायल हैं, वहीं हजारों लोग बेघर हुए हैं।

ऑपरेशन ब्रह्मा

    'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत भारत ने पड़ोसी मुल्क की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. इस क्रम में बड़े पैमाने पर राहत सामग्री, दवाइयां और खान-पान का सामान म्यांमार भेजा जा रहा है.

INS घड़ियाल विशाखापत्तनम से रवाना

    भारतीय नौसेना का INS घड़ियाल विशाखापत्तनम से म्यांमार के लिए रवाना हो गया है, जिसमें 442 मीट्रिक टन आवश्यक खाद्य सामग्री पड़ोसी मुल्क पहुंचाई जाएगी.

30 टन HADR सहायता सौंपी

    इससे पहले भारतीय नौसेना के जहाज INS कर्मुक और LCU52 ने मंगलवार को 30 टन HADR सहायता, जिसमें खाद्य सामग्री, चिकित्सा आपूर्ति और टेंट शामिल हैं, म्यांमार के यांगून में सौंपी थी.

अस्पताल का दौरा

    भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने यह सहायता यांगून के मुख्यमंत्री यू सो थीन को सौंपी. इसके साथ ही उन्होंने मांडले के भारतीय फील्ड अस्पताल का दौरा किया, जहां लोगों का इलाज चल रहा है.

भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल

    भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल इकाई म्यांमार के मांडले में सक्रिय हो गई है. यह अस्पताल भूकंप प्रभावित इलाकों में लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहा है.

भारत लगातार भेज रहा मदद

    इससे पहले भारतीय वायुसेना का C-130J विमान मंगलवार की सुबह दिल्ली से म्यांमार के मांडले के लिए रवाना हुआ, जिसमें 16 टन आवश्यक मानवीय सहायता, चावल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री लदी थी.

INS सतपुड़ा और INS सावित्री

    भारतीय नौसेना के जहाज INS सतपुड़ा और INS सावित्री सोमवार को म्यांमार के यांगून पहुंचे थे. इसमें भी बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी गई.

More Stories