10 प्वाइंट्स में समझें तहव्वुर राणा मामले से जुड़े ताजा अपडेट्स
दिल्ली कोर्ट में पेशी
तहव्वुर राणा को गुरुवार रात भारी सुरक्षा में पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया, जहां अदालत ने NIA को 18 दिन की कस्टडी दी.
भारी सुरक्षा में कोर्ट लाया गया
जेल वैन, बुलेटप्रूफ SWAT गाड़ी और एंबुलेंस के साथ राणा को कोर्ट लाया गया, सुरक्षा में कोई चूक नहीं की गई.
वकील नहीं था राणा के पास
जज ने राणा से पूछा वकील है या नहीं, जवाब नहीं में मिला, फिर अदालत ने कानूनी सेवा प्राधिकरण से वकील मुहैया कराया.
18 दिन की हिरासत मंजूर
NIA ने अदालत से 20 दिन की रिमांड मांगी, 18 दिन की कस्टडी मिली, एजेंसी बोले- 26/11 साजिश का पर्दाफाश करना है.
CGO कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा
राणा को दिल्ली के CGO कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए मुख्यालय की उच्च सुरक्षा वाली सेल में रखा गया, जहां 24x7 निगरानी की जा रही है.
राणा पर गंभीर धाराएं
IPC की धारा 120B, 121, 121A, 302, 468, 471 और UAPA की धारा 18 व 20 के तहत केस दर्ज हुआ है.
मौत की सजा तक का मामला
राणा पर देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकवादी गतिविधियों का आरोप है, जिनमें मौत की सजा तक का प्रावधान है.
भारत-अमेरिका के बीच कानूनी समझौता
भारत ने अमेरिका को भरोसा दिया कि राणा पर सिर्फ उन्हीं आरोपों में मुकदमा चलेगा जिनके लिए प्रत्यर्पण मांगा गया है.
डेविड हेडली का नजदीकी
राणा, 64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल का कनाडाई कारोबारी है और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड डेविड हेडली का करीबी सहयोगी है.
26/11 केस में नया मोड़
राणा की गिरफ्तारी से 2008 के मुंबई आतंकी हमलों में बड़े खुलासे की उम्मीद, जांच एजेंसियां कर रहीं गहराई से पूछताछ.