NGO किंग, राहुल के दोस्त, आखिर हैं कौन सैम पित्रोदा
India Daily Live
24 Apr 2024
सैम पित्रोदा के बयान पर घमासान
सैम पित्रोदा ने 'विरासत टैक्स' को लेकर हाल में एक बयान दिया है जिस पर घमासान मचा हुआ है.
बयान के खिलाफ बीजेपी का मोर्चा
सैम पित्रोदा के इस बयान के खिलाफ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना मोर्चा खोल रखा है.
कौन हैं सैम पित्रोदा
सैम की पहचान NGO किंग, राहुल के दोस्त, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रुप में होती है.
3 प्रधानमंत्री के साथ किया काम
पित्रोदा ने तीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम किया है.
कहां रहते हैं पित्रोदा
उन्होंने 2005-2009 तक सरकारी थिंक-टैंक, राष्ट्रीय ज्ञान आयोग का नेतृत्व किया. वह अब शिकागो में रहते हैं.
उद्यमी के रुप में पहचान
जानकारी के अनुसार पित्रोदा एक आविष्कारक, उद्यमी, विकास विचारक और नीति निर्माता हैं.
अन्य क्षेत्र में भी अहम भूमिका
पित्रोदा ने सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और संबंधित वैश्विक और राष्ट्रीय विकास में 50 साल बिताए हैं.
कई कंपनियां शुरू की
पित्रोदा की पहचान एक उद्यमी के रुप में भी होती है. जिन्होंने अमेरिका में कई कंपनियां शुरू की हैं.
5 NGO के संस्थापक अध्यक्ष
पित्रोदा इंडिया फूड बैंक और ग्लोबल नॉलेज इनिशिएटिव सहित 5 NGO के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं.