रेलवे ने नदी के किनारे खोला रेस्टोरेंट, तस्वीर देख दिल हो जाएगा गार्डन-गार्डन
Gyanendra Tiwari
04 Dec 2024
लाखों लोग करते हैं ट्रैवल
भारतीय रेलवे हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का काम करती है.
रेस्टोरेंट भी चलाती है रेलवे
ट्रेनों के संचालन के अलावा इंडियन रेलवे कई रेस्टोरेंट भी चलाती है.
खुला नया रेस्टोरेंट
इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने असम के गुवाहाटी में एक शानदार रेस्टोरेंट खोला है.
ट्रेन कोच में तैयार हुआ रेस्टोरेंट
इसकी खासियत है कि यह रेस्टोरेंट ट्रेन के पुराने कोच में तैयार किया गया है.
ब्रह्मपुत्र नदी है सामने
जहां इस रेस्टोरेंट को खोला गया है वहां से ब्रह्मपुत्र नदी के मनमोहक दृश्य का आनंद उठाया जा सकता है.
रेलवे ने दी जानकारी
इंडियन रेलवे ने गुवाहाटी में नए रेस्टोरेंट खोलने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है.
लजीज खाने का उठाएं लुत्फ
इस रेस्टोरेंट में तरह-तरह के लजीज व्यंजन मिलते हैं. आप इस रेस्टोरेंट में व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं.
शानदार है सजावट
अंदर की सजावट देख आपको एहसास नहीं होगा कि इसे पुराने कोच से बनाया गया है.