मुंबई एयरपोर्ट पर किस दिन रहेगा लॉकडाउन?
Princy Sharma
19 Apr 2025
एयरपोर्ट बंद रहेगा 6 घंटे
मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) 8 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा.
दोनों रनवे रहेंगे बंद
एयरपोर्ट के दोनों रनवे – 09/27 (मुख्य) और 14/32 (सहायक) इस दौरान पूरी तरह बंद रहेंगे.
रखरखाव का काम होगा
ये बंदी सालाना प्री-मॉनसून मेंटेनेंस (बरसात से पहले की मरम्मत) के लिए की जा रही है.
जलभराव से बचने के उपाय
रनवे पर किसी भी टूट-फूट, दरार या खराबी को ठीक किया जाएगा ताकि बारिश में फ्लाइट्स को कोई दिक्कत न हो.
उड़ानों पर असर पड़ेगा
इस दौरान एयरपोर्ट से कोई फ्लाइट टेक-ऑफ या लैंड नहीं कर पाएगी, इसलिए कई उड़ानों का समय बदला जा सकता है.
6 महीने पहले दी गई जानकारी
MIAL (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने यह सूचना 6 महीने पहले ही एयरलाइंस को दे दी थी ताकि वे पहले से तैयारी कर सकें.
सुरक्षा है पहली प्राथमिकता
इस मेंटेनेंस का मकसद रनवे की सुरक्षा और कार्यक्षमता बनाए रखना है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
विशेषज्ञ करेंगे जांच
इस दौरान विशेषज्ञ रनवे की बारीकी से जांच करेंगे और जरूरी मरम्मत का काम करेंगे. जिनकी उड़ान 8 मई को है, वे अपनी एयरलाइन से समय की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके.