लद्दाख की नदी में बहने वाले थे दर्जनों लोग, सेना ने यूं बचाई जान
India Daily Live
30 Jul 2024
इंडियन आर्मी ने बचाई लोगों की जान
लद्दाख के न्योमा चुशूल इलाके की नदी में फंसे लोगों के लिए भगवान बनकर उभरे इंडियन आर्मी
लद्दाख में चुशूल के पास फंसे लोग
पूर्वी लद्दाख में चुशूल के पास अचानक मौसम बिगड़ने के कारण नदी पार कर रहे कुछ लोग यहां बुरी तरह से फंस गए,क्योंकि पानी की धारा तेज थी इसलिए सभी लोग काफी डर गए.
परशु वारियर्स ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू
पूर्वी लद्दाख में किसी भी चुनौती से निपटने के लिए भारतीय सेना की एक खास तैनात टुकड़ी परशु वारियर्स ब्रिगेड ने पूर्वी लद्दाख में चुशूल के पास मेराक गांव की नदी में फंसे इन लोगों का रेस्क्यू किया है.
भारतीय सेना ने दी जानकारी
फायर एंड फ्यूरी कोर भारतीय सेना की एक कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर इस खबर की जानकारी दी.
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स भारतीय थल सेना का खास हिस्सा है. इसे 14 कोर भी कहते हैं
न्योमा-चुशूल इलाका
लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
श्योक नदी में बह गए थे सेना के 5 जवान
लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने से सेना के 5 जवान बह गए थे. जहां सभी जवान की मौत हो गई, इनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी थे.
T-72 टैंक
T-72 टैंक दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला टैंक है, इसे भारत में अजेय कहा जाता है, हादसे के वक्त सेना के सभी जवान इसी पर सवार थें.