अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छुट्टी की घोषणा, महाराष्ट्र सरकार का फैसला


Gyanendra Sharma
04 Dec 2024

6 दिसंबर को पब्लिक हॉलीडे

    महाराष्ट्र सरकार ने 6 दिसंबर को पब्लिक हॉलीडे करने का फैसला किया है. मुंबई और कुछ उपनरगीय क्षेत्रों में अवकाश का ऐलान किया गया है.

राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना

    राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में राज्य सरकार और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है.

अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि

    6 दिसंबर को डॉ. बीआर अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है.

अंतिम संस्कार

    जहां अंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था. यह दादर स्टेशन से 2 किमी से भी कम दूरी पर शिवाजी पार्क में स्थित है.

6 दिसंबर को देहांत

    भीमराव अंबेडकर का 6 दिसंबर को देहांत हुआ था. उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

महापरिनिर्वाण दिवस

    बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है.

More Stories