महाकुंभ का पहला शाही स्नान, 12 घंटे में 3.5 करोड़ ने लगाई डुबकी


Gyanendra Sharma
14 Jan 2025

पहला शाही स्नान

    महाकुंभ का पहला अमृत (शाही) स्नान खत्म हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 3.5 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं.

दुनिया का सबसे बड़ा जिला

    आज के लिए महाकुंभ नगर दुनिया का सबसे बड़ा जिला बन गया. एक दिन में दुनिया में कहीं भी इतनी ज्यादा भीड़ नहीं आई थी.

रेलवे स्टेशन पर भीड़

    भीड़ ज्यादा होने से प्रयाग स्टेशन कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया. रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भारी भीड़ हो गई है.

पैर रखने की जगह नहीं

    मंगलवार सुबह संगम पर इतने श्रद्धालु पहुंच गए कि पैर रखने की जगह नहीं थी.

नागा साधुओं ने लगाई डुबकी

    संगम घाट अखाड़ों के लिए रिजर्व रखा गया है. स्नान के लिए पहुंचे नागा साधुओं ने पानी में करतब दिखाए.

More Stories