देश के इस कोने में लगती है सांपों की अदालत


Babli Rautela
25 Nov 2024

सांपों की अदालत

    क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसी जगह है, जहां हर साल सांपों की अदालत लगती है?

दिवाली के दूसरे दिन की परंपरा

    मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के लसूड़िया परिहार नाम के गांव में यह अद्भुत परंपरा दिवाली के दूसरे दिन निभाई जाती है.

इंसानों में पेशी करते हैं नाग देवता

    यह परंपरा लगभग 100 साल पुरानी है, जहां स्थानीय लोग मानते हैं कि नाग देवता स्वयं इंसानों के माध्यम से पेशी करने आते हैं.

नागराज बताते हैं डसने की वजह

    नागराज उन घटनाओं का कारण बताते हैं, जिनमें उन्होंने किसी व्यक्ति को डसा हो.

सांप की तरह लहराने लगता है पीड़ित

    पेशी के दौरान ढोल-मंजीरों और मटकी की धुन पर कांडी व भरनी गीत गाए जाते हैं. इससे पीड़ित व्यक्ति सांप की तरह लहराने लगता है.

मुफ्त में होता है इलाज

    अदालत में न केवल सर्पदंश का कारण बताया जाता है, बल्कि मुफ्त में इलाज भी किया जाता है.

पुजारी करते हैं उपचार

    पुजारी मंत्रों और पारंपरिक विधियों से पीड़ितों का उपचार करते हैं.

More Stories