महुआ मोइत्रा तक पहुंची CBI जांच की आंच! सांसदी जाने के बाद फिर ठोकेंगी चुनावी ताल


Avinash Kumar Singh
20 Mar 2024

लोकपाल

    लोकपाल ने कैश-फॉर-क्वेरी मामले में टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिये है.

CBI जांच

    लोकपाल ने केंद्रीय एजेंसी से धारा 20(3)(ए) के तहत आरोपों की जांच करने और छह महीने के भीतर एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है.

आरोप गंभीर

    लोकपाल ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मोइत्रा के खिलाफ आरोप 'बेहद गंभीर' हैं और इस मामले में जांच की आवश्यकता है.

निष्कासित

    मोइत्रा को पिछले दिसंबर में आचार समिति की एक रिपोर्ट के आधार पर लोकसभा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट

    मोइत्रा ने BJP सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है.

TMC उम्मीदवार

    बंगाल की कृष्णानगर संसदीय सीट से ममता बनर्जी मे एक बार फिर से महुआ मोइत्रा को TMC उम्मीदवार बनाया है.

2019 आम चुनाव

    महुआ मोइत्रा 2019 में पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीती थीं. TMC ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है.

कांग्रेस पार्टी

    2009 में महुआ मोइत्रा ने राजनीति में कदम रखते हुए कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया था. 2010 में कांग्रेस से मोहभंग होने के बाद TMC का दामन थाम लिया.

विधायक

    2016 में TMC के टिकट पर महुआ मोइत्रा ने नाडिया जिले के करीमपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनी. उसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में सांसद चुनी गयी.

More Stories