प्लेन क्रैश के समय नीचे था लैंडिंग गियर लीवर? आखिर क्या है इसका मतलब


Km Jaya
12 Jul 2025

क्या है लैंडिंग गियर लीवर?

    यह विमान का एक नियंत्रण यंत्र होता है, जो लैंडिंग गियर सिस्टम को संचालित करता है.

'DOWN' स्थिति का अर्थ

    इसका मतलब है कि लैंडिंग गियर पूरी तरह बाहर और लॉक हो चुका है. यह स्थिति टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त सामान्य होती है.

टेकऑफ के बाद क्या होना चाहिए?

    टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद आमतौर पर गियर को ऊपर कर दिया जाता है ताकि विमान की रफ्तार और दक्षता बढ़ सके.

अगर गियर डाउन रह जाए?

    यह उड़ान की परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचा सकता है, रफ्तार कम, ईंधन ज्यादा खर्च और टेक्निकल रिस्क बढ़ सकता है.

क्यों है यह केस अहम?

    हादसे के बाद लीवर का 'डाउन' में होना दर्शाता है कि या तो पायलट भूल गया, या कोई तकनीकी खराबी थी.

क्या यह चूक थी?

    शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह मानवीय भूल थी या सिस्टम फेलियर.

हादसे समय स्थिति

    AI171 फ्लाइट टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद इंजन फेल हुआ, जिसके बाद विमान गिर गया.

AAIB रिपोर्ट में मिला?

    हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट में कॉकपिट रिकॉर्डिंग और लैंडिंग गियर लीवर की फोटो सामने आई है.

हादसे की जांच जारी

    AAIB अब इस पर गौर कर रही है कि गियर 'डाउन' रहने का कारण तकनीकी था या मानव त्रुटि.

More Stories