जानें कौन हैं वो 9 बड़े चेहरे, जिन्होंने तैयार किया 2024 का अंतरिम बजट?


Avinash Kumar Singh
02 Feb 2024

टीवी सोमनाथन

    तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी टीवी सोमनाथन इस समय केंद्रीय वित्त मंत्रालय सबसे सीनियर सेक्रेटरी हैं. सोमनाथन फिलहाल फाइनेंस सेक्रेटरी और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के सेक्रेटरी के पद पर हैं. उन्हें पीएम मोदी का सबसे करीबी नौकरशाह माना जाता है.

अजय सेठ

    कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अफसर अजय सेठ मौजूदा समय में वित्त मंत्रालय में डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स में सेक्रेटरी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

तुहिन कांत पांडेय

    तुहिन कांत पांडेय निवेश एवं लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के सेक्रेटरी हैं. वह 1987 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

संजय मल्होत्रा

    वरिष्ठ नौकरशाह संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव के पद पर है. आप 1990 राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी रहे है. बजट प्रक्रिया में मल्होत्रा ​​टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

विवेक जोशी

    वरिष्ठ नौकरशाह संजय मल्होत्रा वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में सचिव के पद पर है. आप 1990 राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी रहे है. बजट प्रक्रिया में मल्होत्रा ​​टैक्स रेवेन्यू बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

नितिन गुप्ता

    नितिन गुप्ता इस समय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड या सीबीडीटी के चेयरमैन हैं. वह बजट में आयकर, कारपोरेट कर और प्रत्यक्ष कर से जुड़े सभी प्रस्तावों को तैयार करने के मसौदे से जुड़े हुए है.

संजय कुमार अग्रवाल

    संजय कुमार अग्रवाल इस समय सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्स एंड कस्टम के चेयरमैन हैं. बजट में शामिल होने वाले अप्रत्यक्ष कर संबंधी सभी प्रस्ताव की रूपरेखा को तैयार कर रहे है.

वी अनंत नागेश्वरन

    वी अनंत नागेश्वरन भारत सरकार के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर हैं. उन्हे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सबसे करीबी सलाहकारों में गिना जाता है.

आशीष वछानी

    तमिलनाडु कैडर में 1997 बैच के आईएसएस अधिकारी आशीष वछानी इस समय केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बजट डिवीजन में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर है. देश के देश के चीफ बजट ऑफिसर के तौर पर बजट बनाने की पूरी प्रक्रिया पर उनकी नजर है.

More Stories