2014 से 2026 तक PM मोदी की खास पगड़ियों का सफर


Meenu Singh
15 Aug 2026

2026

    पीले-सफेद बंधानी पैटर्न वाले मैरून सफे को PM मोदी ने सफेद कुर्ता-पायजामा और भूरे नेहरू जैकेट के साथ पहनकर पारंपरिक अंदाज को खास बनाया.

2025

    PM मोदी ने 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर चटख केसरिया पगड़ी पहनकर सफेद पारंपरिक परिधान पहना था.

2024

    PM मोदी ने नारंगी, पीले और हरे रंग की लहरिया पगड़ी को सफेद कुर्ते-पतलून और नीली जैकेट के साथ पहनकर पारंपरिक राजस्थानी अंदाज को नया रूप दिया.

2023

    पीले, नारंगी, बैंगनी, हरे और लाल रंगों वाली बंधानी पगड़ी ने PM मोदी के पहनावे में राजस्थान की समृद्ध पारंपरिक कला और संस्कृति की झलक दिखाई.

2022

    PM मोदी की सफेद और हरी धारियों वाली पगड़ी में तिरंगे की झलक दिखी, जिसे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़कर देखा गया.

2021

    2021 में, PM मोदी ने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी थी, जिसके साथ गुलाबी रंग का लंबा कपड़ा लगा हुआ था

2020

    कोविड-19 पेंडमिक के बीच, PM मोदी ने केसरिया और क्रीम रंग के सौम्य शेड्स वाली पगड़ी का चयन किया.

2019

    2019 के स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी ने एक बहुरंगी पगड़ी पहनी थी जिसकी सिलवटें एक तरफ प्रमुखता से एकत्रित थीं. उन्होंने इसके साथ एक स्टोल पहना था.

2018

    प्रधानमंत्री मोदी ने 2018 में केसरिया रंग की पगड़ी पहनी थी जिस पर लाल रंग की बारीक कारीगरी थी और इसे उन्होंने सफेद रंग के परिधान के साथ पहना था.

2017

    2017 में, PM मोदी ने सुनहरी रेखाओं से सजी एक चमकीली लाल और पीली पगड़ी पहनी थी.

2016

    2016 के स्वतंत्रता दिवस के लुक में गुलाबी और पीले रंग की चमकीली बंधेज पगड़ी शामिल थी.

2015

    स्वतंत्रता दिवस 2015 के अवसर पर, PM मोदी ने पीले रंग की पगड़ी चुनी, जिस पर लाल और गहरे हरे रंग की आपस में मिलती हुई आकृतियां बनी हुई थीं.

2014

    2014 में लाल किले से अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक जीवंत राजस्थानी शैली का लाल सफा पहना था.

More Stories