कौन हैं नरवणे जिनकी किताब के अंश पर लोकसभा में मचा हंगामा?
कौन हैं मनोज मुकुंद नरवणे?
मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख हैं और देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों में गिने जाते हैं.
सेना प्रमुख के रूप में कार्यकाल
जनरल एमएम नरवणे ने 31 दिसंबर 2019 को भारतीय सेना के 28वें प्रमुख के रूप में पदभार संभाला.
सेवा निवृत्ति की तारीख
उन्होंने 30 अप्रैल 2022 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्ति ली.
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
वे दिसंबर 2021 से अप्रैल 2022 तक चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के कार्यवाहक चेयरमैन भी रहे.
बिपिन रावत के बाद बने COAS
जनरल बिपिन रावत के बाद उन्हें सेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
अप्रकाशित आत्मकथा चर्चा में
उनकी अभी तक अप्रकाशित आत्मकथा के कुछ अंश संसद में विवाद का कारण बने.
डोकलाम और चीन का संदर्भ
किताब के अंशों में डोकलाम और चीनी टैंकों का जिक्र बताया गया.
लोकसभा में हंगामा
राहुल गांधी द्वारा किताब के एक अंश का जिक्र किए जाने पर लोकसभा में हंगामा हुआ.
सरकार और विपक्ष आमने सामने
इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
संसद स्थगित
हंगामे के बाद लोकसभा को दोपहर 3 बजे तक स्थगित करना पड़ा.