जंग के साए में भारत-पाक, श्रीनगर से जालंधर तक गूंजे धमाके; जानें अब तक के अपडेट्स
श्रीनगर, राजौरी और जालंधर में जोरदार धमाके
शनिवार सुबह इन तीनों शहरों में एक के बाद एक जबरदस्त धमाकों की आवाजें सुनाई दीं. लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं.
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में ब्लैकआउट
अखनूर, उधमपुर और पुंछ समेत कई क्षेत्रों में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है. इंटरनेट और बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है.
पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल हमले का आरोप लगाया
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने दावा किया कि भारत ने उसके तीन एयरबेस- नूर खान, मुरीद और रफीकी पर मिसाइलें दागी हैं.
भारत की जवाबी कार्रवाई में 4 एयरबेस बने निशाना
सूत्रों के अनुसार, भारत ने शुक्रवार रात पाकिस्तान के 26 से अधिक स्थानों पर जवाबी हमला किया और चार एयरबेसों को निशाना बनाया.
पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली रही सक्रिय
पाकिस्तान का दावा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने भारत द्वारा दागी गई अधिकतर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया.
अफगानिस्तान और भारत में गिरीं कुछ मिसाइलें?
पाकिस्तान ने यह भी कहा कि कुछ भारतीय मिसाइलें पाकिस्तान की सीमा पार नहीं कर पाईं और भारत तथा अफगानिस्तान में गिर गईं.
पाकिस्तान ने सुबह 3:15 से एयरस्पेस किया बंद
पाकिस्तान ने एहतियातन सुबह 3:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया.
जालंधर में दिखे ड्रोन, फिर से ब्लैकआउट
पंजाब के जालंधर शहर में ड्रोन देखे जाने के बाद फिर से ब्लैकआउट लागू किया गया है. सेना ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है.
श्रीनगर में सतह से हवा में मार करने वाली सिस्टम एक्टिव
सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय सेना ने श्रीनगर समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में SAM मिसाइल सिस्टम एक्टिव कर दिया है.
G-7 देशों ने की शांति की अपील
कनाडा, अमेरिका, फ्रांस, जापान समेत G-7 देशों ने भारत-पाकिस्तान से संयम बरतने की अपील की और 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की.