सुप्रीम कोर्ट के अगले CJI के पास कितनी है संपत्ति?


Gyanendra Sharma
06 May 2025

न्यायाधीश की संपत्ति

    सुप्रीम कोर्ट के 20 से ज्यादा न्यायाधीश संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक कर चुके हैं. इनमें अगले CJI भूषण रामकृष्ण गवई का नाम भी शामिल है.

52वें सीजेआई

    वह भारत के 52वें सीजेआई बनने जा रहे हैं. उनके अलावा मौजूदा सीजेआई संजीव खन्ना भी संपत्ति का ब्योरा दे चुके हैं.

कितनी है संपत्ति

    भूषण रामकृष्ण गवई पास महाराष्ट्र और नई दिल्ली में कई फ्लैट हैं. इसके अलावा लाखों रुपये बैंक में हैं.

दो कृषि भूमि

    जस्टिस गवई के पास महाराष्ट्र के अमरावती में एक घर, दो कृषि भूमि हैं. वहीं, मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट, नागपुर के कटोल में कृषि भूमि और नई दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में एक अपार्टमेंट है.

पीपीएफ

    निवेश के मामले में जस्टिस गवई के पास पीपीएफ के तहत 6 लाख 59 हजार 692 रुपये, जीपीएफ के तह 35 लाख 86 हजार 736 रुपये, अन्य 31 हजार 315 रुपये हैं.

आभूषण

    उनके पास 5 लाख 25 हजार 859 रुपये सोने के आभूषण हैं. साथ 61 हजार 320 रुपये कैश, बैंक बैलेंस 19 लाख 63 हजार 584 रुपये और अन्य एडवांस 54 लाख 86 हजार 841 रुपये हैं.

More Stories