भारत में कितना फीसदी बढ़ा वन क्षेत्र? सरकारी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


Shanu Sharma
22 Dec 2024

पर्यावरण का मजबूत स्थिति

    किसी भी देश को सशक्त बनाने के लिए वहां के पर्यावरण का मजबूत स्थिति में होना बहुत जरुरी है.

भारत वन स्थिति रिपोर्ट

    भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने देश की ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट’ जारी की है.

रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें बताया गया कि भारत का कुल वन एवं वृक्ष आवरण (2023 तक) 827,357 वर्ग किमी है.

25% की वृद्धि

    इसमें यह भी बताया गया कि यह देश के भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 25% है. 2021 में हुए आकलन की तुलना में क्षेत्रफल में 1,445.8 वर्ग कमी की वृद्धि हुई है.

राष्ट्रीय वन नीति

    भारत में 1988 की राष्ट्रीय वन नीति की मानें तो पारिस्थिति पर कंट्रोल बनाए रखने के लिए भौगोलिक क्षेत्र का कम से कम 33% भाग वन के अंतर्गत होना अनिर्वाय है.

मध्यम घने जंगल

    रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्यम घने जंगलों में 1,234.9 वर्ग किलोमीटर की कमी आई है.

बहुत घने जंगल

    वहीं 1,128.2 वर्ग किलोमीटर खुले जंगल और 2,431.5 वर्ग किलोमीटर बहुत घने जंगलों में वृद्धि हुई है.

कार्बन स्टॉक

    वर्तमान आकलन में देश के वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,285.5 मिलियन टन होने का अनुमान है.

सबसे बड़े क्षेत्र वाले राज्य

    सबसे बड़े क्षेत्र वाले राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, और महाराष्ट्र का स्थान है.

More Stories