राम मंदिर पर जमकर बरस रहा पैसा, सोना-चांदी समेत अब तक मिले इतने करोड़


Sagar Bhardwaj
25 Feb 2024

22 जनवरी को हुआ था उद्घाटन

    22 जनवरी को हुए उद्घाटन समारोह के बाद राम मंदिर पर जमकर पैसा बरस रहा है.

अब तक मिले 25 करोड़

    राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उद्घाटन के एक महीने के अंदर मंदिर को 25 करोड़ रुपए मिले हैं.

भर-भरकर आ रहा सोना-चांदी

    इसके अलावा मंदिर को दान में 25 किलो सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं.

अब तक 60 लाख भक्तों ने किए दर्शन

    23 जनवरी से अब तक लगभग 60 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं.

राम नवमी पर और बढ़ेगा दान

    गुप्ता ने कहा कि राम नवमी के पर्व पर इस दान में और ज्यादा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है. उस दौरान करीब 50 लाख भक्तों के अयोध्या आने की उम्मीद है.

SBI को लगानी पड़ीं हाईटेक मशीनें

    राम मंदिर में आ रही भारी नकदी को व्यवस्थित करने के लिए SBI ने मंदिर में चार हाई टेक मशीनें लगाई हैं.

पैसों की गिनती के लिए बनेगा कमरा

    गुप्ता ने कहा कि रसीद जारी करने के लिए कई कम्प्यूटराइज्ड काउंटर बनाए हैं, इसके अलावा अतिरिक्त दान पेटियां लगाई गई हैं. जल्द ही पैसों की गिनती के लिए मंदिर परिसर में हाई टेक रूम बनाया जाएगा.

More Stories