मोदी सरकार के 10 साल में कितनी बार हुए आतंकी हमले
India Daily Live
04 May 2024
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार को हुए आतंकी हमले में वायुसेना के पांच जवान घायल हो गए.
कब हुए हमले
आगे की स्लाइड में आप जानेंगे की मोदी सरकार के दस सालों के कार्यकाल में कितनी बार आतंकी हमले हुए.
संसद में दिया जवाब
पिछले साल जुलाई में मानसून सत्र में गृह राज्यमंत्री ने संसद में जवाब दिया था कि 2019 में पुलवामा अटैक के बाद देश में आतंकी हमलों में कमी आई है.
साल 2021
जम्मू कश्मीर में 2018 में 417 आतंकी हमले हुए है जिनकी संख्या 2021 में घटकर 229 रह गई.
224 आतंकी हमले
साल 2020 में जम्मू कश्मीर में 224 आतंकी हमले हुए. इनमें 221 आतंकी मारे भी गए.
साल 2022 में इतनी बार आतंकी हमले
साल 2022 में देश में 242 आतंकी घटनाओं की रिपोर्ट सामने आई. इसमें सेना के 31 जवान शहीद हुए.
आतंकी घटनाओं में कमी
जानकारी के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2023 के बीच सेना ने 204 आतंकियों को पकड़ा. इस साल कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 63 फीसदी कमी आई.
मोदी सरकार के दस साल
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल यानी 2014 से 2019 के बीच 2302 आतंकी घटनाएं हुई. इनमें 995 आतंकी मारे गए.
यूपीए के दस साल
इससे पहले यूपीए के दस सालों के कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर में 9739 आतंकी घटनाएं हुई थीं.